Definition of Bubble Sort in Hindi:- बबल सॉर्ट का उपयोग किसी सूची या तालिका ( list ) में मौजूद elements जैसे की numbers, characters की बार-बार तुलना करके गलत क्रम में मौजूद होने पर उनकी स्थिति को बदलकर उन्हें क्रमबद्ध करने के लिए किया जाता है।
Bubble Sort एक-एक करके सभी elements की तुलना करता है और उनके values के आधार पर उन्हें क्रमबद्ध करता है।
Example के लिए मान लीजिये की अगर किसी array को छोटे से बड़े के क्रम में क्रमबद्ध करना है, तो bubble sort सबसे पहले array के तालिका में दूसरे स्थान पर उपलब्ध element से पहले स्थान पर उपलब्ध element की तुलना करता है और अगर पहला स्थान पर उपलब्ध element तालिका में दूसरे स्थान पर उपलब्ध element से अधिक है, तो यह दोनों element की अदला-बदली ( swap ) या exchange करेगा, लेकिन अगर क्रम सही है तो element के स्थान को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है और इसके बाद Bubble Sort दूसरे और तीसरे तत्वों की तुलना करने के लिए आगे बढ़ जाएगा और इसी तरह पूरे तालिका के सभी तत्वों की तुलना तब तक की जाएगी जब तक कि array के सभी तत्व पूरी तरह से क्रमबद्ध ना हो जाए।
Why it Name Bubble Sort in Hindi
why it name bubble sort (इसे bubble sort क्यों कहा जाता है) ?
[ bubble का हिंदी में मतलब होता है – बुलबुला ]
इसे बबल सॉर्ट इसलिए कहा जाता है क्योंकि जिस प्रकार पानी का बुलबुला जैसे-जैसे पानी की सतह की ओर बढ़ता जाता है वैसे-वैसे आकर में बड़ा होता जाता है ठीक उसी प्रकार bubble sort में प्रत्येक iteration ( पुनरावृत्ति ) के साथ दिए गए तलिका के सबसे बड़े Element या तत्व को अंतिम स्थान या highest index पर ले जाता है।
Example of Bubble sort In Hindi
Example of Bubble sort In Hindi :- नीचे के उदाहरण में Array के 5 Elements या तत्व है, अब हम Bubble Sort के उपयोग से Array के सभी तत्वों को छोटे से बड़े के क्रम में Short करेंगे।
-2 | 45 | 0 | 11 | -9 |
Index 0 | Index 1 | Index 2 | Index 3 | Index 4 |
- First Iterations :- सबसे पहले हम पहला element या तत्व ( जिसका index = 0 है ) की तुलना, उसके बाद वाले element ( जिसका index = 1 है ) से करेंगे और यदि पहला तत्व दूसरे तत्व से अधिक है, तो उन्हें Swap करेंगे। लेकिन यहां पहला element -2 है और दूसरा 45 है, मतलब कि पहला element दूसरे से छोटा है इसलिए हमें यहां कोई Swapping की आवश्यकता नहीं है।
-2 | 45 | 0 | 11 | -9 |
Index 0 | Index 1 | Index 2 | Index 3 | Index 4 |
- Second Iterations :- यहां हम दूसरे element ( Index 1 ) 0 की तुलना तीसरे से ( Index 2 ) 45 से करेंगे चूँकि 0 छोटा है 45 से इसलिए हम इन दोनों को आपस में Exchange या Swap कर देंगे।
-2 | 0 | 45 | 11 | -9 |
Index 0 | Index 1 | Index 2 | Index 3 | Index 4 |
- Third Iterations :- इसमें हम तीसरे element ( Index 2 ) 45 की चौथे से ( Index 3 ) 11 से करेंगे चूँकि 11 छोटा है 45 से इसलिए हम इन दोनों को आपस में Swap कर देंगे।
-2 | 0 | 11 | 45 | -9 |
Index 0 | Index 1 | Index 2 | Index 3 | Index 4 |
- Fourth Iterations :- इसमें हम चौथे element ( Index 3 ) 45 की तुलना चौथे से ( Index 4 ) -9 से करेंगे चूँकि -9 छोटा है 45 से इसलिए हम इन दोनों को आपस में Swap कर देंगे।
-2 | 0 | 11 | -9 | 45 |
Index 0 | Index 1 | Index 2 | Index 3 | Index 4 |
इस तरह Bubble sort का पहला चरण पूरा होता है और इससे हमें निम्नलिखित Array प्राप्त होता है
-2 | 0 | 11 | -9 | 45 |
Index 0 | Index 1 | Index 2 | Index 3 | Index 4 |
अब हम Step 2 में फिर से इसका Bubble sort करेंगे जिसके चारों Iterations के बाद हमें निम्नलिखित प्रकार का Array प्राप्त होगा
-2 | 0 | -9 | 11 | 45 |
Index 0 | Index 1 | Index 2 | Index 3 | Index 4 |
अब हम Step 3 में फिर से इसका Bubble sort करेंगे जिसके चारों Iterations के बाद हमें निम्नलिखित प्रकार का Array प्राप्त होगा
-2 | -9 | 0 | 11 | 45 |
Index 0 | Index 1 | Index 2 | Index 3 | Index 4 |
अब हम Step 4 में फिर से इसका Bubble sort करेंगे जिसके चारों Iterations के बाद हमें निम्नलिखित प्रकार का Array प्राप्त होगा
-9 | -2 | 0 | 11 | 45 |
Index 0 | Index 1 | Index 2 | Index 3 | Index 4 |
Step 4 के बाद अब यह Array छोटे से बड़े के क्रम में पूरी तरह से क्रमबद्ध हो चुका है, मतलब की पूरी तरह से Short हो चुका है।
Advantages and Disadvantages of Bubble Sort in Hindi
Advantages of Bubble Sort in Hindi :-
- यहां बहुत ही साधारण एल्गोरिदम है इसका उपयोग करना बहुत आसान है।
- Bubble sort algorithm को प्रोग्राम के code में बदलना बहुत आसान होता है और इसके लिए बहुत कम मात्रा में प्रोग्राम कोड लिखने की आवश्यकता होती है ।
- Data को उसके Memory Location पर ही क्रमबद्ध किया जाता है, इसलिए थोड़ी RAM के Memory पर ज्यादा दबाब नहीं पड़ता है।
- एक बार तालिका को पूरी तरह से Short करने के बाद यह सभी Elements प्रोसेसिंग के लिए तैयार होता है।
Disadvantages of Bubble Short in Hindi :-
- इसके उपयोग से किसी तालिका के सभी Elements को Short या क्रमबद्ध करने में लगने वाला समय बहुत अधिक होता है और अगर तालिका के Elements की संख्या अधिक हो तो बार-बार सभी Elements को जाँचना परता है भले ही उन्हें Swap करने की आवश्यक नहीं है। इससे बहुत समय बर्बाद होता है।
Summery of Bubble Short in Hindi:- इस लेख में हमने बबल सॉर्ट को सरल हिंदी भाषा में समझाने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि Bubble sort in Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आप बबल सॉर्ट पर लिखे गए इस लेख से संबंधित कोई सुझाव हमें देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं जिससे कि हम अपने लेख में आवश्यक परिवर्तन करके इसे और अधिक उपयोगी बना सके।
Leave a Reply