Data Representation दो शब्दों से मिलकर बना है डेटा और रिप्रेजेंटेशन। रिप्रेजेंटेशन शब्द का हिंदी में मतलब होता है दरसाना और डेटा शब्द का मतलब होता है डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक जानकारी।
Definition of Data In Hindi :- किसी भी Electronic Devices ( इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ) जैसे कि कंप्यूटर या मोबाइल द्वारा processed ( संसाधित ) या stored ( संग्रहीत ) किए जाने वाले सभी प्रकार के जानकारी जैसे कि Text, Numbers, Symbols, Pictures, Sound, या Video को Data कहते है।
Definition of Data Representation in Hindi :- किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में Data अर्थात Text, Numbers, Symbols, Pictures जैसी डिजिटल जानकारियों को जिस तरीके से संग्रहीत, संसाधित और प्रसारित किया जाता है उसे ही Data Representation ( डेटा रिप्रेजेंटेशन ) कहते है।दूसरे शब्दों में कहीं तो सभी प्रकार के डिजिटल जानकारियों को इलेक्ट्रॉनिक मशीन के अंदर जिस रूप में दर्शाया जाता है उसे ही डेटा रिप्रेजेंटेशन कहते है।
Computer इंसान की भाषा को नहीं समझता है, इसकी अपनी एक मशीनी भाषा है, जिसे Binary Language ( बायनरी भाषा ) कहते हैं। Binary Language में सभी प्रकार के Data जो एक कंप्यूटर के भीतर किसी storage device जैसे की hard disk, Memory card, Pen Drive, CD, DVD, flash drive में संग्रहीत होते हैं, या उससे स्थानांतरित होते हैं, उन्हें 0 या 1 के रूप में व्यक्त किया जाता है। 0 या 1 को bits या binary digits भी कहते है।
Example of Data Representation in Hindi
Representing Numbers :- इंसानो द्वारा नंबर के जिस रूप का उपयोग किया जाता है उसे DECIMAL Number कहते है जैसे की 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 …. इनका BINARY Language में परिवर्तित रूप का उदाहरण निम्नलिखित है
DECIMAL | BINARY |
0 | 0 |
1 | 1 |
2 | 10 |
3 | 11 |
4 | 100 |
5 | 101 |
6 | 110 |
7 | 111 |
8 | 1000 |
9 | 1001 |
10 | 1010 |
11 | 1011 |
1000 | 1111101000 |
Representing Characters :- प्रत्येक Characters या अक्षर जैसे की A, B, C, D से लेकर X, Y, Z तक सब को Binary Language में दर्शाने के लिए ASCII Code का उपयोग किया जाता है। ASCII Code का पूरा नाम है – American Standard Code for Information Interchange (अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इंफॉर्मेशन इंटरचेंज ) .
ASCII Code में किसी कंप्यूटर के Keyboard में मौजूद सभी 128 बटन के लिए एक कोड संख्या निर्धारित की गई है। इन 128 बटनों में अंग्रेजी भाषा के सभी small letter और capital letter के alphabet मौजूद होते है। साथ ही @ , £ , + जैसे सभी चिन्हो का भी अपना एक कोड होता है।
अँग्रेजी भाषा के capital letters के अक्षरों का ASCII Code में अनुवाद निम्नलिखित रूप से है :-
Letter | ASCII Code | Binary |
A | 065 | 01000001 |
B | 066 | 01000010 |
C | 067 | 01000011 |
D | 068 | 01000100 |
E | 069 | 01000101 |
F | 070 | 01000110 |
G | 071 | 01000111 |
H | 072 | 01001000 |
I | 073 | 01001001 |
J | 074 | 01001001 |
K | 075 | 01001011 |
L | 076 | 01001100 |
M | 077 | 01001101 |
N | 078 | 01001110 |
O | 079 | 01001111 |
P | 080 | 01010000 |
Q | 081 | 01010001 |
R | 082 | 01010010 |
S | 083 | 01010011 |
T | 084 | 01010100 |
U | 085 | 01010101 |
V | 086 | 01010110 |
W | 087 | 01010111 |
X | 088 | 01011000 |
Y | 089 | 01011001 |
Z | 090 | 01011010 |
अँग्रेजी भाषा के small letters के अक्षरों का ASCII Code में अनुवाद निम्नलिखित रूप से है :-
Letter | ASCII | Binary Code |
a | 097 | 01100001 |
b | 098 | 01100010 |
c | 099 | 01100011 |
d | 100 | 01100100 |
e | 101 | 01100101 |
f | 102 | 01100110 |
g | 103 | 01100111 |
h | 104 | 01101000 |
i | 105 | 01101001 |
j | 106 | 01101010 |
k | 107 | 01101011 |
l | 108 | 01101100 |
m | 109 | 01101101 |
n | 110 | 01101110 |
o | 111 | 01101111 |
p | 112 | 01110000 |
q | 113 | 01110001 |
r | 114 | 01110010 |
s | 115 | 01110011 |
t | 116 | 01110100 |
u | 117 | 01110101 |
v | 118 | 01110110 |
w | 119 | 01110111 |
x | 120 | 01111000 |
y | 121 | 01111001 |
z | 122 | 01111010 |
गणित के चिन्ह एवं keyword में मौजूद कुछ अन्य चिन्हों का ASCII Code में अनुवाद निम्नलिखित रूप से है :-
Symbols | ASCII Code | Binary Code |
$ | 36 | 00100100 |
# | 35 | 00100011 |
% | 37 | 00100101 |
& | 38 | 00100110 |
+ | 43 | 00101011 |
– | 45 | 00101101 |
/ | 47 | 00101111 |
Representing Colour and Images :- प्रत्येक Digital image छोटे – छोटे डॉट्स के pixel से मिलकर बना होता है। एक pixel के सब से छोटे हिस्से को bitmap कहते है ये एक अलग color से बना होता है।
सभी Digital color तीन मुख्य रंगो से मिलकर बना होता है Red, Green और Blue. मतलब की computer में हमे जितना भी रंग दिखाई देते है वो सब इस बात पर निर्भर है की उस रंग को बनाने के लिए Red, Green और Blue को किस मात्रा में मिलाया गया है। Red, Green और Blue को मिलकर हम 16777216 प्रकार के रंग बना सकते है।
अब इन रंगो को मशीन के समझने योग्य भाषा में दर्शाने के लिए hexadecimal number system का उपयोग किया जाता है।
Color Name | Hexadecimal Color code |
Black | #000000 |
Red | #FF0000 |
Maroon | #800000 |
Yellow | #FFFF00 |
BLUE | #0000FF |
Orange | #FFA500 |
Gold | #FFD700 |
Conclusion on Data Representation in Hindi:- डेटा रिप्रेजेंटेशन वह पद्धति है जिसके उपयोग से सभी प्रकार के डिजिटल जानकारीयों अर्थात डेटा को कंप्यूटर के अंदर दर्शाया जाता है। डेटा रिप्रेजेंटेशन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के काम करने का मुख्य आधार है। इसी तकनीक के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किसी जानकारी को समझ पाता है एवं उसे Store तथा Process कर पाता है।
इस लेख में हमने डेटा रिप्रेजेंटेशन को सरल हिंदी भाषा में समझाने का प्रयास किया है उम्मीद है की आपको Data Representation in Hindi का यह लेख पसंद आया होगा। अगर आप इस आर्टिकल से संबंधित कोई सुझाव हमें देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं जिससे कि हम अपने लेख में आवश्यक परिवर्तन करके इसे और अधिक उपयोगी बना सके।
Leave a Reply