Digitally Seekho

Hindi Tutorial

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Home
  • Blog
  • Sitemap
  • About
    • Disclaimer
    • Terms & Condition
    • Privacy Policy
    • Contact Us

What is Optical Fiber Cable in Hindi?

Author: admin | On:19th Nov, 2020| Comments: 0

Fiber-optic cable (फाइबर-ऑप्टिक केबल) को Optical-fiber cable (ऑप्टिकल-फाइबर केबल) भी कहा जाता है।

Definition of Optical Fiber Cable in Hindi:- ऑप्टिकल फाइबर केबल एक तार या wire है, जिसमें डाटा सिग्नल (data signals) बहुत ही उच्च गति से प्रकाश तरंगों के माध्यम से प्रवाहित होता है।




फाइबर-ऑप्टिक केबल अन्य सभी केवल की तुलना में सबसे अधिक गति से जानकारियों को प्रवाहित करने में सक्षम है। इसके गति कर अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसमें data signals तीन लाख किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ़्तार से प्रवाहित होती है।

इसका उपयोग नेटवर्किंग, इंटरनेट, केबल टेलीविजन और टेलीफोन प्रणालियों में विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि कंप्यूटर, लैपटॉप, टीवी, टेलीफोन आदि के बीच सूचनाओं को हस्तांतरित करने के लिए किया जाता है । फाइबर ऑप्टिक केबल लंबी दूरी, उच्च-प्रदर्शन डेटा नेटवर्किंग और दूरसंचार के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। यह बहुत ही उच्च गति से अत्यधिक मात्रा में जानकारियों को लाने और ले जाने में सक्षम है।

Structure of Optical Fiber Cable in Hindi

Internal Structure of Optical Fiber Cable in Hindi (ऑप्टिकल फाइबर केबल की आंतरिक संरचना):-  किसी ऑप्टिकल फाइबर केबल के तीन मुख्य हिस्से होते हैं, जो इस प्रकार से है।

fiber optic cable in hindi
Fiber Optic Cable in Hindi
  • Core (कोर):- यहां फाइबर का सबसे आंतरिक हिस्सा होता है जो ग्लास या काँच से बना गोल cylindrical (बेलनाकार) tube की तरह होता है। इसी के अंदर प्रकाश की तरंगे डेटा के साथ प्रवाहित होती है। इसका क्षेत्र जितना अधिक होगा उतनी अधिक मात्रा में डेटा फाइबर के अंदर संचालित हो पाएगा। किसी ऑप्टिकल फाइबर केबल में एक या एक से अधिक Core हो सकते हैं और आमतौर पर इसका व्यास मानव बाल के व्यास (diameter) से भी कम होता है ।  इसके व्यास को microns में मापा जाता है जोकि 25  से 0.5  माइक्रोन के बीच होता है।
  • Cladding (क्लैडिंग):- ग्लास के ट्यूब या core के ऊपर की पतली गाढ़े परत को क्लैडिंग के नाम से जाना जाता है। प्रकाश की तरंगें काँच के ट्यूब के अंदर प्रसारित हो सकें इसके लिए क्लैडिंग reflection या प्रतिबिंब पैदा करता है जिससे की तरंगें सीधे मार्ग आगे बढ़ सके, वरना प्रकाश की तरंगे ट्यूब से बाहर निकल सकती है । क्लैडिंग के लिए पहले तेल, मोम और पॉलिमर जैसे पदार्थों का उपयोग किया जाता था लेकिन 1956 में मिशिगन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक Lawrence E. (लॉरेंस ई) ने क्लैडिंग के लिए एक कांच रॉड को कम अपवर्तक (refractive) वाले कांच की ट्यूब में डालकर पहला ग्लास क्लैडिंग विकसित किया।  वर्तमान में इसी ग्लास क्लैडिंग का उपयोग ऑप्टिकल फाइबर केबल में किया जाता है।
  • Strengthening Jacket:- यह Optical Fibre Cable के Core को विभिन्न कारणों से उत्पन्न हुए दबाव तथा खिंचाव से सुरक्षा प्रदान करती है। इसे बनाने के लिए Kevlar (केवलर) नाम के पदार्थ का उपयोग किया जाता है जो कि दिखने में रेशम के धागों की तरह होता है । यह एक मजबूत सिंथेटिक फाइबर होने के साथ-साथ ऊष्मा प्रतिरोधी (heat resistant) भी है। मतलब कि यह ऑप्टिकल फाइबर केबल को गर्मी से भी बचाता है।
  • Outer Jacket (केबल जैकेट):- यह केबल की बाहरी परत है जो प्लास्टिक से बना होता है । यह एक सुरक्षात्मक जैकेट या कवक की तरह होता है जो केबल को बाहर से सुरक्षा प्रदान करता है। प्लास्टिक से बने होने के कारण यह Fiber optic cable को पर्यावरणीय खतरे जैसे की बारिश या पानी से भीगने पर तथा इलेक्ट्रिक शॉक अभी से सुरक्षा प्रदान करता है।




History of Fibre optic cable in Hindi

History of Fibre optic cable in Hindi (फाइबर ऑप्टिक केबल का इतिहास):-

  • 19 वीं शताब्दी के अंत से ही चिकित्सा के छेत्र में शरीर के गुहाओं को रोशन करने के लिए कांच की ट्यूब के माध्यम से प्रकाश तरंगों को निर्देशित किया जाता था।
  • 1920 के दशक में पहली बार क्लेरेंस हेंसेल (Clarence Hansell) और जॉन लोगी बेयर्ड (John Logie Baird) द्वारा ग्लास की ट्यूब में प्रकाश तरंगों के माध्यम से Image को हस्तांतरित करके दिखाया गया।
  • 1953 में भारतीय मूल के भौतिक विज्ञानी Narinder Singh Kapany (नरिंदर सिंह कापनी) और Harold Hopkins ( हेरोल्ड हॉपकिंस ) लंदन के इंपीरियल कॉलेज में पहली वास्तविक फाइबर ऑप्टिकल केबल का आविष्कार किया था।
  • 1965 में दो ब्रिटिश रिसर्च साइंटिस्ट, Charles Kao (चार्ल्स काओ) और George Hockman (जॉर्ज हॉकमैन) ने पहले के डिज़ाइन में मौजूद अशुद्धियों को दूर करके इसके गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद की।
  • 1970 में Corning Glass Works ( कॉर्निंग ग्लास वर्क्स ) में काम करने वाले वैज्ञानिकों ने पुराने फाइबर ऑप्टिक केबल के मॉडल में मौजूद विभिन्न प्रकार की खामियों को दूर करके एक कारगर मॉडल तैयार किया।

Types of Optical Fibre Cable in Hindi

Types of Optical Fibre Cable in Hindi :- यह मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है:-

  • Single Mode Fiber (SMF) :- सिंगल मोड फाइबर के आतंरिक Core का Diameter बहुत कम होता है लगभग 5-10 microns के आसपास। इसी कारण इसमें प्रकाश का Reflection (प्रतिबिंब) कम होता है। इसी कारण इसमें डेटा सिग्नल का नुकसान बहुत ही कम होता है और प्रकाश की तरंगे बहुत लंबी दूरी तक यात्रा कर पाती है। इसमें रिफ्लेक्शन कम होता है इसलिए इसे Less Reflection Mod (लेस रिफ्लेक्शन मोड) भी कहा जाता है। इसका उपयोग लंबी दूरी तक डाटा सिगनल्स को पहुंचाने के लिए किया जाता है।
  • Multi Mode Fiber (MMF) :- मल्टी मोड फाइबर का आंतरिक Core थोड़ा मोटा होता है मतलब किसका Diameter बड़ा होता है। इसलिए इसमें एक साथ एक से अधिक डाटा सिग्नल यात्रा कर सकती है, लेकिन बड़े core के मोटा होने के कारण इसमें प्रकाश का Reflection (प्रतिबिंब) भी ज्यादा होता है।  जिससे कि अधिक डाटा सिगनल्स का नुकसान होता है। इसी कारण इसका उपयोग कम दूरी तक डाटा सिगनल्स को हस्तांतरित करने के लिए किया जाता है।

Application of Optical Fibre Cable in Hindi

Application of Optical Fibre Cable in Hindi :- नेटवर्क संचार की दुनिया में फाइबर-ऑप्टिक केबल द्वारा क्रांति आ गई है।  यह 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड की गति से जानकारियों को लाने और ले जाने में सक्षम है यही कारण है कि इसका उपयोग वर्तमान समय में network communication के लिए बहुत ज्यादा किया जाता है। इसके कुछ स्पष्ट उपयोग नीचे सूचीबद्ध है:-

  • Internet:- इंटरनेट ब्रॉडबैंड कनेक्शन में इसका उपयोग मुख्य रूप से किया जाता है, क्योंकि यह बहुत बड़ी मात्रा में उच्च गति से डाटा को संचालित करने में सक्षम है।
  • Telephone:- यह उच्च गति वाला होने के साथ-साथ एक ही समय पर सूचनाओं को लाने और ले जाने में सक्षम है। यही कारण है कि telephone communication में इसके उपयोग से दोनों तरफ बिना के अंतराल के स्पष्ट बातचीत की जा सकती है।
  • Cable Television:- टीवी पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को एकदम सही समय पर प्रसारित करने के लिए उच्च गति वाले केवल की आवश्यकता होती है। इसलिए इसमें भी आजकल Coaxial cable जोकि तांबे के तार से बना होता है उसके जगह पर Optical Fibre Cable का उपयोग किया जाने लगा है।
  • Medical Treatment and Surgery :- बायोमेडिकल रिसर्च, दंत चिकित्सा, सर्जरी तथा शरीर के विभिन्न आंतरिक अंगों का माइक्रोस्कोपिक चित्रण के लिए फाइबर-ऑप्टिक केबल का व्यापक रूप से किया जाता है। Non-intrusive सर्जरी जिसे एंडोस्कोपी (endoscopy) के रूप में भी जाना जाता है इन्हे शरीर के भीतर सर्जरी क्षेत्र को रोशन करने के लिए एक छोटे से उज्ज्वल प्रकाश का उपयोग किया जाता है इसके लिए भी फाइबर-ऑप्टिक केबल की आवश्यकता होती है।
  • Computer networking:- कंप्यूटर नेटवर्किंग में लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर जैसे उपकरणों को संचार के उद्देश्य से आपस में जोड़ने के लिए फाइबर-ऑप्टिक केबल का उपयोग किया जाता है। इसके उपयोग से जानकारीयों और फ़ाइलों को स्थानांतरित करने में लगने वाले समय में कम हो जाता है।
  • Automotive Industry :- आज के आधुनिक वाहनों में फाइबर-ऑप्टिक केबल बहुत महत्वपूर्ण सुरक्षा भूमिका निभा रहे हैं। इनका उपयोग फाइबर-ऑप्टिक केबल एयरबैग और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सुरक्षा अनुप्रयोगों के उपयोग में किया जाता है।
  • Space and Military Applications:- अंतरिक्ष और सैन्य अनुप्रयोगों में उच्च स्तर की डेटा सुरक्षा तथा high speed डेटा ट्रांसमिशन की आवश्यकता होती है। इसलिए इसमें फाइबर-ऑप्टिक केबल का उपयोग होता है।
  • Mechanical Inspections:- इंजन साइट पर कई ऐसे सघन और जटिल स्थान होते हैं, जहाँ इंसानों द्वारा पहुंचना असंभव होता है ऐसे स्थानों के निरीक्षण के लिए फाइबर ऑप्टिक केबल का उपयोग किया जाता है।





Advantages of Optical Fibre Cable in Hindi :-

  • Light Weight:- एक पारंपरिक तांबे के तार की तुलना में, एक फाइबर ऑप्टिक केबल अधिक पतला, लचीला, हल्का, कम भारी होता है ।
  • High Bandwidth:- इसकी बैंडविड्थ बहुत अधिक होती है । इसलिए फाइबर ऑप्टिक केबल बहुत अधिक मात्रा में डेटा वहन कर सकता है।
  • Faster speed:- इसमें डाटा प्रकाश तरंगों के रूप में प्रवाहित होती है। जिसकी गति तीन लाख किलोमीटर प्रति सेकंड तक होती है अर्थात के बहुत ही उच्च गति से डाटा संचालित करने में सक्षम है।
  • Longer distances:- जहां किसी अन्य पारंपरिक केबल जैसे कि तांबे के तार से बने हुए coaxial cable या twisted pair cable आदि के तुलना में अधिक दूरी तक data ले जाने में सक्षम है।
  • Better reliability:- यह एक विश्वसनीय और सुरक्षित संचार माध्यम है इस पर किसी भी प्रकार के साथ पर्यावरण परिवर्तन का अधिक प्रभाव नहीं पड़ता उदाहरण के लिए तांबे से बने तार अधिक ठंड होने पर कनेक्टिविटी में बाधा पैदा कर सकता है। लेकिन ऑप्टिकल फाइबर केबल पर प्रकार के समस्या इस प्रकार की समस्या का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • Low Power Loss:- ऑप्टिकल फाइबर में कम बिजली की हानि होती है, जो इसे लंबे समय तक संचरण की अनुमति देता है।
  • Security:- इस में प्रवाहित होने वाला data किसी भी प्रकार के Hacking या अनाधिकृत पहुँच से सुरक्षित रहता है, क्योंकि इसे बनाने में धातु का उपयोग नहीं होता है। इसलिए इसके द्वारा प्रभावित होने वाले डेटा को विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा चोरी नहीं किया जा सकता और ना ही इसे बीच से काटकर इसमें कोई केबल आसानी से लगाया जा सकता है। यही कारण है कि इसे सबसे सुरक्षित संचार माध्यम माना जाता है और संवेदनशील डेटा को भी विश्वसनीयता के साथ इसमें भेजा जा सकता है।
  • Flexibility:- यह किसी भी धातु जैसे कि तांबे से बने तारों की तुलना में अधिक flexible या लचीला होता है। यही कारण है कि इसे परिस्थिति के अनुसार बहुत ही आसानी से मोड़ा या घुमाया जा सकता है।  इसीलिए इसका  उपयोग करना बहुत आसान हो जाता है।
  • Less signal attenuation:- जब डाटा सिग्नल प्रवाहित होता है तो समय और दूरी के साथ-साथ धीरे-धीरे मंद या क्षीणन होते जाते हैं। इसे ही attenuation कहा जाता है लेकिन ऑप्टिकल फाइबर केबल में data प्रकाश तरंगों के रूप में प्रवाहित होती है, इसलिए signal का बहुत ही कम मात्रा में लगभग ना के बराबर नुकसान होता है।
  • Resistance to corrosive materials:- प्रकृति में कई ऐसे क्षयकारी पदार्थ (corrosive materials) होते हैं जो समय के साथ धीरे-धीरे रसायनिक प्रक्रिया द्वारा धातु से बने तारों को खराब कर देते है। लेकिन ऑप्टिकल फाइबर केबल को बनाने में धातु का उपयोग नहीं होता यही कारण है कि यह क्षयकारी पदार्थ से सुरक्षित रहता है।

Disadvantages of Optical Fibre Cable in Hindi :-

  • Sensitive :- हालांकि के Fiber optic cable आंतरिक हिस्सों को सुरक्षित करने के लिए केवल में Strengthening fibers जैसे पदार्थ का उपयोग किया जाता है, लेकिन इसके बाद भी यह एक सीमित भौतिक चांप को ही संभालने में सक्षम है। अगर इसमें सीमा से अधिक भौतिक pressure दिया गया तो इसके अंदर का कांच टूट सकता है।
  • Expensive to Install :- हालांकि फाइबर केबल तांबे के तार से थोड़ा सस्ता होता है लेकिन इसे Install करने में लगने वाला कुल लागत अधिक होता है, क्योंकि इसे इंस्टॉल करने पहले महंगे उपकरणों द्वारा इसकी जांच की जाती है जिसके लिए विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है।
  • Require Expertise:- इसे Install और प्रबंधित करने के लिए कुशल विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह अति संवेदनशील होता है और चोट लगने पर इसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है अर्थात इसे इंस्टॉल करना एक जटिल प्रक्रिया है।
  • Can’t Be Curved:- इसे कहीं से भी मोड़ या लपेटा नहीं जा सकता। अगर ऐसा किया जाता है तो इसके क्षमता पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। इससे मोड़ने के लिए एक निश्चित रेडियस की आवश्यकता होती है।

Summery of Fibre Optic Cable in Hindi:- इस लेख में हमने फाइबर-ऑप्टिक केबल को सरल हिंदी भाषा में समझने का प्रयास किया है। इसमें हमने फाइबर ऑप्टिक केबल की Definition, Internal structure, History, Types, Advantages और Disadvantages को विस्तार से जाना।  ऑप्टिक फाइबर केबल का उपयोग उच्च गति वाले नेटवर्क कम्युनिकेशन में बहुत अधिक उपयोग होता है, यह सभी गाइडेड मीडिया की तुलना में सबसे अधिक तेज है।  उम्मीद है कि Optical Fiber Cable in Hindi  का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आप फाइबर-ऑप्टिक केबल पर लिखे गए इस लेख से संबंधित कोई सुझाव हमें देना चाहते हैं या कोई प्रश्न पूछना चाहते है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।

Previous Post
Next Post

Reader Interactions

इसे भी पढ़े....

  • Website/Blog कैसे बनाये? | Website Kaise Banaye | 20 मिनिट में

    Website/Blog कैसे बनाये? | Website Kaise Banaye | 20 मिनिट में

  • What is Linux Commands in Hindi?

    What is Linux Commands in Hindi?

  • System Call in Operating System in Hindi

    System Call in Operating System in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

ad

Categories

  • artificial intelligence
  • Asp.net
  • Blogging
  • Computer Architecture
  • Computer Network
  • Data Science
  • Electonics
  • Entertainment
  • Full Form
  • Hindi News
  • Make Money
  • Mobile
  • Operating System
  • Programming Language
  • Statistics in Hindi
  • System Analysis
  • Technology
  • Uncategorized
  • Web Development
Copyright ©2020 Digitally Seekho