Definition of Mesh Topology in Hindi:- मेष टोपोलॉजी में नेटवर्क में मौजूद सभी Nodes जैसे की कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर आदि एक दूसरे से सीधे तौर पर जुड़े हुए होते हैं, मतलब कि इसमें सभी मशीनों के बीच direct cable connection (डायरेक्ट केबल कनेक्शन) होता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो मेष टोपोलॉजी में किसी भी दो मशीनों के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए एक unique केबल होता है। इसमें अगर कुल मशीनों की संख्या X हो तो प्रत्येक मशीन X-1 केबल का उपयोग करके नेटवर्क में मौजूद बाकी सभी मशीनों से जुड़ सकता है। Mesh Topology में बहुत तेजी से सूचनाओं को हस्तांतरण किया जा सकता है। साथ ही इसे बहुत अधिक सुरक्षित प्रोटोकॉल भी माना जाता है क्योंकि किसी भी दो कंप्यूटर के बीच हो रहे संसार को किसी भी तीसरे अनाधिकृत मशीन द्वारा access नहीं किया जा सकता है।
इसे mesh topology इसलिए कहा जाता है क्योंकि सभी कंप्यूटर एक दूसरे से जुड़ कर केबल का एक जाल बनाती है और mesh शब्द का हिंदी में मतलब होता है जाल। इसलिए इसे जाल या मेष टोपोलॉजी कहते है।
Types of mesh topology in Hindi
- Full mesh topology:- एक फुल मेष टोपोलॉजी में, नेटवर्क में मौजूद प्रत्येक कंप्यूटर का उस नेटवर्क के अन्य सभी कंप्यूटर से direct कनेक्शन होता है। फुल मेष टोपोलॉजी को इंस्टॉल करना कठिन काम है और इसमें बहुत अधिक के केबल या तार की आवश्यकता होती है इसलिए इसे install करने में लगने वाला कुल लागत बहुत अधिक होता है। लेकिन यह बहुत अधिक सुरक्षित है और बहुत ही बहुत ही उच्च गति से डेटा को हस्तांतरित करने में सक्षम है। इसके अलावा अगर इसमें कोई एक केबल लाइन खराब हो जाए या कोई एक मशीन खराब हो जाए तो इससे पुरे नेटवर्क पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है, नेटवर्क का बाकी हिस्सा तब भी ठीक से काम कर सकता है।
- Partially-connected mesh topology:- पार्शियली कनेक्टेड मेष टोपोलॉजी में नेटवर्क में मौजूद कम से कम दो कंप्यूटर उस नेटवर्क के कई अन्य कंप्यूटरों से सीधे तौर पर जुड़ा होता है और बाकी के सभी कंप्यूटर आंशिक रूप से एक दूसरे से जुड़ा होता है। यह मेष टोपोलॉजी को लागू करने का एक सस्ता तरीका है क्योंकि इसमें कम केबल और पैसे का उपयोग किया जाता है।
Advantages of Mesh topology in Hindi
- मेष टोपोलॉजी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अगर इसमें नेटवर्क का एक हिस्सा जैसे कि कोई केबल तार या कोई कंप्यूटर आदि खराब भी हो जाए तो इससे पूरा नेटवर्क सिस्टम बाधित नहीं होता है।
- Mesh topology में जानकारियों के प्रवाह की गति बहुत तेज होती है इसलिए सब बहुत उच्च गति से संचार संभव है।
- किसी भी दो कंप्यूटर के बीच unique केबल होने के कारण मेष टोपोलॉजी में कभी भी अलग-अलग message के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होता है।
- मेष टोपोलॉजी को Upgrade करना या इसके उपयोग से बनाए गए नेटवर्क में किसी नए मशीन को जोड़ना बहुत आसान काम है और इस प्रक्रिया से नेटवर्क पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
- मेष टोपोलॉजी को बहुत अधिक सुरक्षित प्रोटोकॉल माना जाता है क्योंकि इसमें किसी भी दो कंप्यूटरों के बीच Unique cable होने के कारण जानकारियों को गुप्त रूप से हस्तांतरित करना संभव हो पाता है।
Disadvantages of Mesh topology in Hindi
- मेष टोपोलॉजी को implement (लागू) करने के लिए बहुत अधिक केबल या तार की आवश्यकता होती है, जिससे कि नेटवर्क में आने वाला खर्च बढ़ जाता है।
- मेष टोपोलॉजी बहुत ही जटिल नेटवर्क टोपोलॉजी है इसे लागू करने में बहुत अधिक समय लगता है।
- Mesh topology को प्रबंधित करना या इसमें मौजूद गलतियों को ढूंढने में काफी अधिक समय लगता है।
- इसमें केबलों का इतना बड़ा जाल बन जाता है की संभालना बहुत मुश्किल और थकाऊ काम होता है।
- इसमें बहुत सारे ऐसे केबल कनेक्शन बन जाते हैं जिनके ना होने से भी नेटवर्क अच्छे से काम कर सकता है। इन निरर्थक पर केबल कनेक्शन के कारण नेटवर्क को प्रबंधित करने में लगने वाला खर्च भी बढ़ जाता है।
- चूँकि इसमें प्रत्येक उपकरण को नेटवर्क में मौजूद सभी उपकरणों से जोड़ना पड़ता है इसलिए बहुत अधिक मात्रा में इनपुट/आउटपुट पोर्ट्स (I/O ports) की आवश्यकता होती है।
Conclusion on Mesh Topology in Hindi :- मेष टोपोलॉजी नेटवर्किंग के लिए उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण Network Topology है। इसमें सभी उपकरण नेटवर्क में मौजूद अन्य सभी उपकरणों से सीधे जुड़े हुए होते हैं। इसलिए नेटवर्क में केबल लाइन का एक जाल बन जाता है जिसे प्रबंधित करना मुश्किल होता है लेकिन इससे बहुत ही उच्च गति से जानकारियों को स्थानांतरित किया जा सकता है। मेष टोपोलॉजी का उपयोग Wide area network (WAN) में बहुत ज्यादा किया जाता है, क्योंकि इसमें अलग-अलग शहरों और देशों में मौजूद Servers को आपस में इंटरनेट के माध्यम से जोड़ने के लिए किसी एक केबल कनेक्शन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसलिए इसमें मेष टोपोलॉजी का उपयोग किया जाता है।
इस लेख में हमने मेष टोपोलॉजी को सरल हिंदी भाषा में समझने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि Mesh Topology in Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आप मेष टोपोलॉजी पर लिखे गए इस लेख से संबंधित कोई सुझाव हमें देना चाहते हैं या कोई प्रश्न पूछना चाहते है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।
Related Topology Used in Computer Networks :- कंप्यूटर नेटवर्क में उपयोग होने वाले कुछ प्रमुख कुछ प्रमुख नेटवर्क टोपोलॉजी के उदाहरण निम्नलिखित रूप से है :-
- Star Topology in Hindi
- Bus Topology in Hindi
- Ring Topology in Hindi
- Tree Topology in Hindi
- Hybrid Topology in Hindi
Leave a Reply