Definition of Natural Language Processing in Hindi :- नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग को संक्षेप में NLP भी कहा जा सकता है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक शाखा है, जिसमें कंप्यूटर को मानवों द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा जैसे की अंग्रेजी, हिंदी, जापानी आदि को समझने के लिए तैयार किया जाता है।
नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग ने मनुष्य और कंप्यूटर के बीच की खाई को भरने में मदद की है क्योंकि पहले कंप्यूटर को कोई निर्देश देने के लिए Keyboard से text को लिखना होता था लेकिन अब हम बोलकर भी कंप्यूटर को कोई निर्देश दे सकते है और कंप्यूटर हमारे द्वारा बोले जा रहे शब्दों को समझकर उसके अनुसार हमारे समक्ष output प्रदर्शित करता है।
History of Natural Language Processing in Hindi:- 1950 में Alan Turing (एलन ट्यूरिंग) ने “मशीन और इंटेलिजेंस” नामक एक लेख प्रकाशित किय था, जिसमें उन्होंने NLP से संबंधित बुनियादी बिचारों की चर्चा की थी। उसी समय नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग की तकनीक का उपयोग करते हुए Russian भाषा को English भाषा में परिवर्तित करने का प्रयास किया गया। 1980 से पहले तक NLP पूरी तरह से पूर्व निर्धारित नियमों पर काम कर रहा था लेकिन 1980 के बाद NLP के साथ Machine learning के एल्गोरिथम का उपयोग किया जाने लगा जिसके बाद इस छेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत हो गई।
इस क्षेत्र में दूसरी क्रांति 2010 में deep learning के कारण आई क्योंकि इसके बाद मशीने डेटा में मौजूद पैटर्न की मदद से लगातार अपने छमताओं में सुधार करते रहता था। 2014 में Amazon Alexa, 2017 में Google Assistant जैसे बहुचर्चित उत्पाद बाजार में आ गए जिनमें नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग की तकनीक का बहुत ही बेहतर तरीके से उपयोग किया गया था।
Use of Natural Language Processing in Hindi
- मशीन के उपयोग से किसी एक भाषा को दूसरे भाषा में translate करने की प्रक्रिया को NLP के कारण सटीकता और दक्षता से किया जा सकता है।
- यह नए प्रकार के उत्पाद बनाने की सुबिधा देता है जो इंसानों द्वारा बोले जा रहे शब्दो को समझकर उन निर्देशों के अनुसार काम करने में सक्षम है।
- इसके मदद से किसी मैसेज और ईमेल में मौजूद Text का विश्लेषण करके Spam मेसेजों को पहचाना जा सकता है।
- नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग का उपयोग लोगों के भावनाओं का विश्लेषण (Sentiment analysis) के लिए भी किया जाता है। विभिन्न प्रकार के Social Media पर लोगों द्वारा उपयोग किये जा रहे शब्दो का विश्लेषण करके यह पता लगाने का प्रयास किया जाता है की वर्त्तमान स्थितियों में कोई इंसान क्या सोच रहा है।
- इसका उपयोग किसी sentence या paragraph में मौजूद grammatical mistake की पहचान करने के लिए भी किया जाता है। इसके उपयोग से spelling mistake की पहचान भी हो सकती है।
- इसके उपयोग से automatic Chatbots बनाया जा सकता है जिसके उपयोग से ग्राहकों द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नों का उत्तर मशीन के उपयोग से दिया जा सकता है।
Advantages And Disadvantages of natural language processing in Hindi
Advantages of natural language processing in Hindi :-
- यह मार्केट रिसर्च और विश्लेषण करने में मदद करता है।
- एक भाषा को दूसरे में आसानी से अनुवादित करने में सहायक है।
- Speech-to-text और text-to-speech रूपांतरण में सहायक है।
- यह सामान्य लोगों के रोजमर्रा की समस्या के समाधान के लिए उन्नत श्रेणी के उत्पादों जैसे की Google Alexa और Siri जैसे उत्पाद का निर्माण करने में मदद करता है।
- इसके मदद से निर्मित उत्पाद जैसे की आधुनिक Chatbot ग्राहकों की संतुष्टि के स्तर को बढ़ाता है।
- यह किसी काम को जल्दी और कम खर्चे में पूरा करने में मदद करता है।
- यह मशीन द्वारा Text को प्रोसेस करने और उन्हें समझने की क्षमता को बढ़ाता है, जिसके कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे तकनीक के लिए बहुत उपयोगी है।
Disadvantages of natural language processing in Hindi :-
- इसमें कोई दो राय नहीं है कि NLP एक बड़े ही उन्नत किस्म की तकनीक है, जिसने इंसान और मशीन के बीच की दूरियों को बहुत हद तक कम कर दिया है। लेकिन इसकी अपनी एक सीमा है क्योंकि मशीन किसी इंसान द्वारा बोले जा रहे हैं शब्दों के पीछे के भावना को नहीं समझ सकता। उदाहरण के लिए कोई इंसान अगर गुस्सा होकर कुछ बोल देता है या ख़ुश होकर बोल रहा है मशीन इस बात का अनुमान नहीं लगा सकता वह केवल इंसान के शब्दो को समझ सकता है।
- कई बार ऐसा देखा गया है कि रीजनल लैंग्वेज जैसे कि Hindi, Russian, Mexican आदि में NLP के मदद से किए गए अनुवाद या अन्य कामों की सटीकता में काफी गलतियां होती है, क्योंकि ये भाषा काफी जटिल है। इसलिए किसी मशीन के उपयोग से किये गए कामों में काफ़ी गलतियां होती है।
Summary of natural language processing in Hindi :- इस लेख में हमने नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग को सरल हिंदी भाषा में समझाने का प्रयास किया है। उम्मीद है कि NLP in Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आप NLP पर लिखे गए इस लेख से संबंधित कोई सुझाव हमें देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं जिससे कि हम अपने लेख में आवश्यक परिवर्तन करके इसे और अधिक उपयोगी बना सके।
Leave a Reply