Digitally Seekho

Hindi Tutorial

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Home
  • Blog
  • Sitemap
  • About
    • Disclaimer
    • Terms & Condition
    • Privacy Policy
    • Contact Us

What is Oracle Database in Hindi

Author: admin | On:5th Nov, 2020| Comments: 0

Definition of Oracle in Hindi:- ओरैकल सबसे भरोसेमंद और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाला RDBMS (Relational Database Management System / रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम )  software है। ओरेकल डेटाबेस data को जल्दी और सुरक्षित रूप से संग्रहीत करने की सुविधा प्रदान करता है। इसका उत्पादन  Oracle Corporation नाम के सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा किया गया है।




अगर साधारण शब्दों में कहें तो Oracle एक सॉफ्टवेयर है जिसके उपयोग से हम database बना सकते हैं और इन database में data या जानकारियों को जमा कर सकते हैं। अगर popularity अर्थात लोकप्रियता की दृष्टि से देखें तो ओरेकल डाटाबेस सबसे अधिक लोकप्रिय RDBMS सॉफ्टवेयर में से एक है। विशेष रूप से डेस्कटॉप आधारित सॉफ्टवेयर एवं एप्लीकेशन के निर्माण में इसका बहुत अधिक उपयोग होता है हालांकि आजकल ज्यादातर एप्लीकेशन web और नेटवर्क आधारित हो गए हैं। जिनमें MySQL जैसे डेटाबेस का उपयोग ज्यादा होने लगा है। इसके साथ ही MySQL एक Open Source सॉफ्टवेयर है जिनका उपयोग कोई भी बिल्कुल मुफ्त में कर सकता है, लेकिन Oracle का व्यवसायिक उपयोग करने के लिए पैसे देने होते हैं। इन्हीं कुछ कारणों से आजकल Oracle का उपयोग पहले की तुलना में थोड़ा कम होने लगा है, लेकिन चूँकि ओरेकल का निर्माण एक बहुत बड़े विश्वसनीय कंपनी द्वारा किया गया है और इसके निर्माता द्वारा इसमें नए-नए अपडेट लाए जाते रहते हैं जिससे कि बाजार में उपलब्ध किसी भी दूसरे RDBMS सॉफ्टवेयर को चुनौती देने में सक्षम है।

Contents hide
1 Usage of Oracle database in Hindi
1.1 Advantages and Disadvantage of Oracle Database in Hindi

Usage of Oracle database in Hindi

Common Usage of Oracle database in Hindi :- ओरेकल डाटाबेस सॉफ्टवेयर का उपयोग निम्नलिखित कामों में किया जाता है

  • Data को संगठित तरीके से जमा करने के लिए।
  • डेटाबेस निर्माण करने, delete करने , पहले से जमा डेटा को संशोधित करने, में Oracle DB का उपयोग कर सकते है।
  • ओरेकल Standard Query Language (SQL) को Support करता है। SQL डेटाबेस को संचालित करने के लिए एक भाषा है।
  • बड़े पैमाने पर डेटा संग्रहीत करने के लिए कई अलग अलग computer को एक साथ जोड़ने की सुबिधा देता है।
  • बेहतर सुरक्षा विकल्प प्रदान करता है।

History of Oracle DB in Hindi :- Oracle database को 1977 में Lawrence Ellison ( लॉरेंस एलिसन ) और उनके दो दोस्तों द्वारा विकसित किया गया था। Oracle Corporation किसी relational database management system का व्यवसायीकरण करने वाली पहली कंपनी थी और आज भी दुनिया भर में डेटाबेस सॉफ्टवेयर की बिक्री करने वाला सबसे बड़ा कंपनी है। ओरेकल डेटाबेस Windows, UNIX, Linux और  Mac OS जैसे सबसे प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने के लिए उपलब्ध है।

Different editions of Oracle database in Hindi :- ग्राहक के अलग-अलग प्रकार के आवश्यकताओं को देखते हुए और ओरेकल डेटाबेस के कई अलग-अलग प्रकार के संस्करण उपलब्ध है।

  • Enterprise Edition :- यह ओरेकल डाटाबेस का सबसे महंगा संस्करण है, इसे मुख्य रूप से उन संगठनों के लिए बनाया गया है जिन्हें रोज बहुत अधिक डेटा संग्रहीत करना होता हैं।
  • Standard Edition :- यह Enterprise Edition का एक सीमित संस्करण है इसे उन संगठनों के लिए बनाया गया है जिन्हें एंटरप्राइज एडिशन जैसे मजबूत पैकेज की आवश्यकता नहीं होती है।
  • Expression Edition :- यह ओरेकल डेटाबेस का एक Free वर्जन है जिसे मुख्य रूप से Student और Personal Computer में उपयोग करने के लिए बनाया गया है। जो लोग Oracle database सीखना चाहते हैं यह वह इसे Free में डाउनलोड करके उपयोग कर सकते हैं।
  • Oracle Lite :- यह मुख्य रूप से मोबाइल उपकरणों के लिए बनाया गया है।

आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इनमें से किसी भी संस्करण वाले ओरेकल डाटाबेस को उसके आधिकारिक वेबसाइट oracle.com से खरीद सकते हैं या फिर अगर आप एक स्टूडेंट अर्थात विद्यार्थी हैं, तो इसे निजी तौर पर सीखने के लिए निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।

Advantages and Disadvantage of Oracle Database in Hindi

Advantages of Oracle Database in Hindi :- ओरेकल डेटाबेस में data एकत्रित करने के निम्नलिखित लाभ है :-

  • ओरेकल डेटाबेस Windows , Unix, GNU/Linux सहित विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम और हार्डवेयर पर चल सकता है।
  • ओरेकल डेटाबेस का अपना नेटवर्किंग स्टैक है अलग-अलग प्लेटफॉर्म या ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डाटाबेस को आसानी से संवाद करने में सक्षम बनता है।
  • Oracle Database सभी तरीकों से डेटा की अखंडता और विश्वसनीयता बनाए रखने में सक्षम है ।
  • किसी प्रकार के system failure, power failures या hardware failure की परिस्थिति में ओरेकल डाटाबेस data को पुनः प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है ।
  • किस Virus, Malware या अन्य Hacking attack से बचने के लिए Oracle उत्तम सुरक्षा विकल्प भी प्रदान करता है।
  • ओरेकल डाटाबेस की मदद से संग्रहित किए गए जानकारियों को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक बड़ी आसानी से लाया और ले जाया जा सकता है। यहां तक की इसे अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम एवं hardware configuration (हार्डवेयर कॉन्फ़िगरेशन) बाले मशीनों में भी आसानी से स्थानांतरित किया जा सकता है।
  • ओरेकल डाटाबेस की मदद से संग्रहित किए गए जानकारियों को बड़ी आसानी से time-to-time बैकअप लेकर रखा जा सकता है, जिससे कि बिना किसी परेशानी के भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर जानकारियों को restore किया जा सकता है।
  • oracle database की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये तीव्र गति से काम करने में सक्षम है। आमतौर पर किसी संगठन या कंपनी द्वारा डेटाबेस में बहुत अधिक मात्रा में जानकारियों को संग्रहित किया जाता है। इस भारी मात्रा वाले डेटाबेस पर कोई ऑपरेशन करने के लिए उच्च गति वाला डेटाबेस की आवश्यकता होती है वरना इसमें लोगों का बहुत अधिक समय बर्बाद हो सकता है। इसलिए business organisation द्वारा अपने निजी कामों में ऑरेकल जैसे विश्वसनीय और उच्च गति वाले डेटाबेस का उपयोग किया जाता है।
  • ओरैकल की एक बहुत बड़ी विशेषता यह है कि यह एक साथ कई अलग-अलग डेटाबेस बनाने की सुविधा प्रदान करता है, अर्थात एक ही कंप्यूटर में ओरैकल सॉफ्टवेयर के उपयोग से कई अलग-अलग नाम के डेटाबेस बनाए जा सकते हैं।
  • oracle rdbms के निर्माता कंपनी द्वारा लगातार नए अपडेट लाये जाते रहते है और इसमें नई सुविधाओं को जोड़ते रहते है। जिससे कि यह वर्तमान समय की सभी बदलती आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा करने में सक्षम बना रहता है।





Disadvantages of Oracle Database in Hindi :-

  • ओरेकल डेटाबेस का व्यवसायिक उपयोग करने के लिए पैसे देने होते हैं, लेकिन बाजार में कई ऐसे ओपन सोर्स RDBMS database
    उपलब्ध हैं, जिन्हें हम बिल्कुल मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं और बिना अधिक पैसे खर्च किए ही उनका उपयोग कर सकते हैं।
  • इसे मोबाइल आधारित एप्लीकेशन के लिए अधिक सूटेबल नहीं माना जाता है, इसलिए उन जरूरतों को पूरा करने के लिए MySQL और sqlite जैसे डेटाबेस सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है।
  • ओरेकल डेटाबेस को इसके प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में संचालित करने के लिए अधिक hardware संसाधन की जरुरत होती है। इसके साथ ही इसे अधिक कठिन सॉफ्टवेयर माना जाता है।

Conclusion on Oracle database in Hindi :- ओरेकल डेटाबेस एक रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है, जिसे Oracle Corporation नाम की कंपनी द्वारा बनाया गया था। आमतौर पर सभी बड़े-बड़े व्यवसायिक संगठनों द्वारा अपनी जानकारियों को संग्रहित एवं प्रबंधित करने के लिए इस ओरेकल डाटाबेस का उपयोग किया जाता है क्योंकि ऑरेकल एक बहुत पुरानी और विश्वसनीय डेटाबेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर है। बाजार के अलग-अलग प्रकार की आवश्यकताओं के अनुसार इसके निर्माता ने कई अलग-अलग प्रकार के संस्करण उपलब्ध करवाएं हैं जैसे कि Standard Edition, Enterprise Edition, Express Edition, और Personal Edition आदि। ओरेकल अन्य डेटाबेस की तुलना में उच्च प्रदर्शन क्षमता के साथ स्केलेबल और सुरक्षित उत्पाद हैं।

इस लेख में हमने ओरैकल को सरल हिंदी भाषा में समझाने का प्रयास किया है। उम्मीद है की आपको Oracle database in Hindi का यह लेख पसंद आया होगा। अगर आप ओरैकल के इस लेख से संबंधित कोई सुझाव हमें देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं जिससे कि हम अपने लेख में आवश्यक परिवर्तन करके इसे और अधिक उपयोगी बना सके।

Previous Post
Next Post

Reader Interactions

इसे भी पढ़े....

  • Website/Blog कैसे बनाये? | Website Kaise Banaye | 20 मिनिट में

    Website/Blog कैसे बनाये? | Website Kaise Banaye | 20 मिनिट में

  • What is Linux Commands in Hindi?

    What is Linux Commands in Hindi?

  • System Call in Operating System in Hindi

    System Call in Operating System in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

ad

Categories

  • artificial intelligence
  • Asp.net
  • Blogging
  • Computer Architecture
  • Computer Network
  • Data Science
  • Electonics
  • Entertainment
  • Full Form
  • Hindi News
  • Make Money
  • Mobile
  • Operating System
  • Programming Language
  • Statistics in Hindi
  • System Analysis
  • Technology
  • Uncategorized
  • Web Development
Copyright ©2020 Digitally Seekho