Digitally Seekho

Hindi Tutorial

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Home
  • Blog
  • Sitemap
  • About
    • Disclaimer
    • Terms & Condition
    • Privacy Policy
    • Contact Us

What is SAS in Hindi?

Author: admin | On:4th Nov, 2020| Comments: 0

SAS Full Form in Hindi:- SAS का पूरा नाम Statistical Analysis Software है | ये सबसे शक्तिशाली और व्यापक रूप से Data या जानकारियों के विश्लेषण के लिए उपयोग किया जाने वाला सॉफ्टवेयर है।




Definition of SAS in Hindi:- SAS के द्वारा किसी संगठन में प्रत्येक दिन उत्पन्न होने वाले data या जानकारी जैसे की कर्मचारियों से सम्बंधित जानकारी, ग्राहकों से सम्बंधित जानकारी और उनका रुझान, संगठन द्वारा ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जाने वाला उत्पाद या सेवा से सम्बंधित जानकारी इत्यादि को इकठा करके उनका विश्लेषण किया जाता है, जिनका उपयोग करके संगठन के managers ( प्रबंधकों ) कर्मचारी की उत्पादकता और व्यावसायिक लाभ को बढ़ाने में सही निर्णय ले पाते है।

Contents hide
1 Use of Statistical Analysis Software in Hindi
1.1 Advantages and Disadvantage of SAS in Hindi

Use of Statistical Analysis Software in Hindi

Use of SAS in Hindi :- कोई संगठन या कंपनी SAS के उपयोग से निम्नलिखित प्रकार के काम करती है

  • दवाई बनाने वाली फार्मास्युटिकल कंपनियां Statistical Analysis Software के उपयोग से मरीजों से संबंधित Data का विश्लेषण करके बेहतर दवाई का निर्माण कर सकती हैं।
  • सरकारी संस्थानो के द्वारा इसका उपयोग नागरिकों के हित में विभिन्न परियोजनाओं को बनाने और उनके प्रभाव को समझने के लिए किया जाता है।
  • किसी संगठन से जुड़े हुए कर्मचारियों के मासिक और वार्षिक प्रदर्शन के अनुसार उन्हें पदोन्नति देने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • इसके उपयोग से किसी विषेस समय की अवधि में ग्राहकों के रुझान को समझने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है, उदाहरण के लिए किसी त्यौहार के दौरान ग्राहकों के पसंद के अनुसार कोई कंपनी अपने उत्पाद के उत्पादन को बढा सकती है।
  • कृषि के क्षेत्र में रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों के द्वारा बीजों में किए गए बदलाव के अनुसार फसल पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।





History of SAS in Hindi :- Statistical Analysis Software को north carolina university के दो विद्यार्थी, जिम गुडनाइट और जॉन शैल ने 1970 में विकसित किया था।

प्रारंभ में इसे कृषि जगत के Data को इकठा कर के Research करने के लिए विकसित किया गया था लेकिन बाद में इसके विशेषताओं को देखते हुए  corporate organization के द्वारा भी का उपयोग किया जाने लगा। आज दुनिया के शीर्ष के सभी कंपनियों के द्वारा डेटा विA

Advantages and Disadvantage of SAS in Hindi

Advantages of SAS in Hindi :-

  • Easy to learn and Use :- SAS को सीखना और उपयोग करना बहुत आसान है। जिन्हें programming या Coding का कोई ज्ञान नहीं, वह भी इसे आसानी से सीख सकते हैं और इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • Tech Customer Support :- SAS बहुत अच्छा तकनीकी सहायता प्रदान करता है। यदि इसे install करते समय किसी भी प्रकार की समस्या उतपन्न होती हैं, या किसी काम को पूरा करने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता हो तो सभी संभावित प्रकार से सहायता के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के सहयोग उपलब्ध रहती है।
  • Capacity to manage data :- यहां विभिन्न प्रकार के संगठित और असंगठित Data को आसानी से प्रबंधित करने में सक्षम है। साथ ही यह बहुत बड़े डेटाबेस को आसानी से संभाल सकता है।
  • Easy to Find Mistake :- SAS के उपयोग से हम त्रुटि को समझकर आसानी से ठीक कर सकते हैं, log window में सभी त्रुटियों से सम्बंधित जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध रहती है।
  • Data Security :- इसमें डेटा पूरी तरह से सुरक्षित है। कोई भी इसमें जमा Data को बिना लाइसेंस के नहीं निकाल सकता हैं यही कॉर्पोरेट जगत में इसकी लोकप्रियता का कारण है।
  • Graphical User Interface ( GUI ) :- SAS में गैर-प्रोग्रामिंग उपयोगकर्ताओं के लिए अद्भुत ग्राफिकल यूजर इंटरफेस उपलब्ध है जिसके कारण कोई भी इसका उपयोग आसानी से कर सकता है।
  • Stable Updates :- SAS के पिछले संस्करण के सभी कार्य और प्रक्रियाएँ नए संस्करणों में भी पुरे तरह काम करते है।
  • Huge Job opportunities :- वर्तमान समय में बाजार के मौजूद शीर्ष की सभी बड़ी-बड़ी कंपनियां के द्वारा SAS का उपयोग किया जाता है इसीलिए इस छेत्र में नौकरी की विशाल संभावनाएं हैं। SAS एनालिटिक्स इंडस्ट्री में मार्केट लीडर है इसलिए एनालिटिक्स उद्योग में प्रवेश के लिए student के द्वारा इसे सीखना बहुत जरुरी है।





Disadvantage of SAS in Hindi :-

  • ये सार्वजनिक अनुसंधान के लिए खुले तौर पर उपलब्ध नहीं हैं, इसके उपयोग के लिए लाइसेंस प्राप्त करना पड़ता हैं। इसलिए अगर कोई उपयोगकर्ता अपने आवश्यकता के अनुसार इसमें कुछ परिवर्तन करना चाहे तो यह संभव नहीं है।
  • SAS का एक बड़ा समस्या इसकी क़ीमत है। किसी छोटे संगठन या कंपनी के लिए इतने महंगे उत्पाद को खरीदना संभव नहीं है।

Conclusion on SAS in Hindi:- यह विभिन्न प्रकार के बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा डाटा एनालिसिस के लिए उपयोग किया जाने वाला एक सॉफ्टवेयर है, जिसका उपयोग आजकल बहुत अधिक किया जाने लगा है क्योंकि यह बहुत ही सरल एवं सुविधाजनक रूप से डेटा विश्लेषण करने में सक्षम है। इसके विषय में अगर आप और अधिक विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके आधिकारिक वेबसाइट Sas.com से ऐसा कर सकते हैं।

इस लेख में हमने SAS को सरल हिंदी भाषा में समझाने का प्रयास किया है। उम्मीद है की SAS in Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आप इस लेख से संबंधित कोई सुझाव हमें देना चाहते हैं, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। जिससे कि हम अपने लेख में आवश्यक परिवर्तन करके इसे और अधिक बेहतर बना सकें।

Previous Post
Next Post

Reader Interactions

इसे भी पढ़े....

  • Website/Blog कैसे बनाये? | Website Kaise Banaye | 20 मिनिट में

    Website/Blog कैसे बनाये? | Website Kaise Banaye | 20 मिनिट में

  • What is Linux Commands in Hindi?

    What is Linux Commands in Hindi?

  • System Call in Operating System in Hindi

    System Call in Operating System in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

ad

Categories

  • artificial intelligence
  • Asp.net
  • Blogging
  • Computer Architecture
  • Computer Network
  • Data Science
  • Electonics
  • Entertainment
  • Full Form
  • Hindi News
  • Make Money
  • Mobile
  • Operating System
  • Programming Language
  • Statistics in Hindi
  • System Analysis
  • Technology
  • Uncategorized
  • Web Development
Copyright ©2020 Digitally Seekho