Definition of Transmission media in Hindi:- ट्रांसमिशन मीडिया उस संचार माध्यम को कहते हैं, जिसके उपयोग से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बीच डिजिटल सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। अगर साधारण शब्दों में कहें तो यह एक रास्ता है, जिस पर विभिन्न प्रकार की जानकारियां signals के रूप में प्रवाहित होती है। ट्रांसमिशन मीडिया के माध्यम से विभिन्न प्रकार की data या जानकारियां जैसे की ऑडियो, वीडियो, टेक्स्ट, इमेज आदि electromagnetic signals के रूप में प्रवाहित होती है।
इन्हें Transmission Medium (ट्रांसमिशन मीडियम) या communication channels (कम्युनिकेशन चैनल) के नाम से भी जाना जाता है।
Type of Transmission media in Hindi
Type of Transmission media in Hindi :− ट्रांसमिशन मीडिया मुख्य रूप से दो प्रकार का होते हैं
- Guided Transmission Medium (गाइडेड ट्रांसमिशन माध्यम) :- इसमें एक भौतिक माध्यम जैसे कि तार या केबल (Wire or Cable) के उपयोग से सूचनाओं का हस्तांतरण किया जाता है। इसे Wired (वायर्ड) or Bounded transmission media (बाउंडेड ट्रांसमिशन मीडिया) भी कहते है।
Example of Popular Guided Transmission Medium
- Twisted Pair Cable – यहां सबसे सस्ता और सबसे अधिक उपयोग में लिए जाने वाला गाइडेड ट्रांसमिशन मध्यम है। इसका आंतरिक हिस्सा तांबे से बना होता है, जिसके ऊपर प्लास्टिक के cover से ढका हुआ होता है। इसमें दो तारों को जोड़े को आपस घुमाकर Twist कर दिया जाता है इसलिए इसे ट्विस्टेड पेयर केबल कहते हैं। इस केबल का उपयोग ज्यादा लंबी दूरी तक सूचनाओं को हस्तांतरित करने के लिए नहीं किया जा सकता और इसमें सिग्नल के प्रवाह की गति कम होता है।
- Coaxial Cable – इस केबल में कुल 3 परत होते हैं इसका सबसे आंतरिक हिस्से एक मोटे तांबे के तार से बना होता है, उसके ऊपर एक Insulator होता है और उसके ऊपर एक प्लास्टिक का कवच होता है। यह लंबी दूरी तक उच्च गति से data signals को हस्तांतरित करने में सक्षम है। यह Cable महंगा होता है और इसका आकार थोड़ा मोटा होता है, जिससे इसका वजन अधिक हो जाता है।
- Optical Fibre Cable – किस चैनल में data signal प्रकाश के तरंगों के रूप में प्रवाहित होता है। यह बहुत ही उच्च गति वाला (High Speed) Cable है, इसमें data signal के हस्तांतरण की गति 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड तक हो सकता है। इसका उपयोग लंबी दूरी तक डाटा ट्रांसमिशन के लिए किया जाता है।
Advantages of Guided Transmission Medium
- इसे अधिक सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसके माध्यम से प्रवाहित होने वाले जानकारियों को आसानी से Hack नहीं किया जा सकता और ना ही अनाधिकृत रूप से Access किया जा सकता है।
- पर्यावरण विषमता जैसे कि अत्यधिक बारिश या इलेक्ट्रिक शॉक आदि का इस पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है।
- इसकी बैंडविड्थ (Bandwidth) तुलनात्मक रूप से अधिक होती है अर्थात इसके मदद से data transfer की गति काफ़ी अच्छी होती है।
Disadvantages of Guided Transmission Medium
- किसी अनचाहे दुर्घटना में तारों के चोटिल होकर खराब होने या टूटने का खतरा बना रहता है।
- इसके installation अर्थात स्थापित करने की प्रक्रिया काफ़ी कठिन है चूँकि तार को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए एक ख़ाली जगह की आवश्यकता होती है।
- तारों से जुड़े हुए उपकरणों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना संभव नहीं होता, लेकिन wireless media के माध्यम से जुड़े हुए उपकरणों को बहुत ही आसानी से उसके सिग्नल्स के रेंज में कहीं भी लाया या ले जाया जा सकता है।
2. Unguided Transmission Medium (उनगाइडेड ट्रांसमिशन माध्यम) :- इसमें संचार के लिए कोई भौतिक माध्यम नहीं होता है, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल (electromagnetic signals) हवा के उपयोग से प्रसारित (broadcasted) होती है। इसे Wireless (वायरलेस) या Unbounded transmission media (अनबाउंड ट्रांसमिशन मीडिया) भी कहते है।
Example of Popular Guided Transmission Medium:-
- Radiowaves – यह सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला Wireless media है। इन्हे generate करना बहुत आसान है और यह आसानी से विभिन्न प्रकार की बाधा जैसे कि घरों के दीवार आदि को पार करने में सक्षम है। यह 3KHz – 1GHz की दूरी तक डाटा सिग्नल को पहुंचाने में सक्षम है। इसमें signals को भेजने और प्राप्त करने के लिए एंटेना की आवश्यकता नहीं है।
- Microwaves – इसमें signals को भेजने और प्राप्त करने के लिए एंटेना को एक दूसरे के साथ ठीक से संयोजित रहना बहुत आवश्यकता है। यह 1GHz – 300GHz की दूरी तक डाटा सिग्नल को पहुंचाने में सक्षम है। इसका उपयोग मुख्य रूप से मोबाइल फोन संचार और टेलीविजन वितरण के लिए किए जाते हैं।
- Infrared – इन्फ्रारेड तरंगों का उपयोग छोटी दूरी में संचार के लिए किया जाता है। ये बाधा जैसे की दीवार आदि को पार करने में असमर्थ है। यह 300GHz – 400THz तक डाटा सिग्नल्स को पहुंचाने में सक्षम है। इसका उपयोग टीवी रिमोट, वायरलेस माउस, कीबोर्ड, प्रिंटर इत्यादि में किया जाता है।
Advantages of Unguided Transmission Medium
- वायरलेस नेटवर्क को उसके range में कहीं से भी Access किया जा सकता है।
- इन्हे install करना और maintain करना बहुत आसान होता है।
- जहां गाइडेड मीडिया की तुलना में अधिक सस्ता है।
- कई ऐसी आवश्यकता होती है जहां हम गाइडेड मीडिया का उपयोग नहीं कर सकते उदाहरण के लिए सैटेलाइट से सिग्नल प्राप्त करने के लिए तार का उपयोग नहीं कर सकते इसके लिए हमें वायरलेस कम्युनिकेशन का ही उपयोग करना पड़ता है।
Disadvantages of Unguided Transmission Medium
- प्रवाहित होने वाले जानकारियों पर hack होने या किसी के द्वारा अनाधिकृत रूप से एक्सेस करने का खतरा बना रहता है।
- वायरलेस सिग्नल अत्यधिक बारिस, गर्मी, इलेक्ट्रिक शॉक से प्रभावित हो सकती है।
Application of Transmission Medium in Hindi
Application of Transmission Medium in Hindi :- ट्रांसमिशन मीडियम का उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जाता है :-
- Internet (इंटरनेट)
- Mobile Connection (मोबाइल कनेक्शन)
- Television (टेलीविजन)
- Telephone (टेलीफोन)
- Radio (रेडियो)
- Infrared (इन्फ्रारेड)
- Satellite Communication (उपग्रह संचार).
Summery of Transmission media in Hindi :- इस लेख में हमने ट्रांसमिशन मीडिया को सरल हिंदी भाषा में समझने का प्रयास किया है। इसमें हमने ट्रांसमिशन मीडिया की Definition, Application, Types जैसे की guided media और unguided media, Advantages और Disadvantages को विस्तार से जाना। चाहे वह टेलेविज़न ब्रॉडकास्टिंग हो या इंटरनेट कनेक्शन, सभी प्रकार के नेटवर्क कम्युनिकेशन का मुख्य आधार ट्रांसमिशन मीडियम ही है। ट्रांसमिशन मीडियम ने ही 21 सदी के सबसे क्रन्तिकारी तकनीक इंटरनेट को सफल बनाया है। आज के समय पर हम अपने रोजमर्रा के जीवन में जितने भी मशीन और तकनीकों का उपयोग करते है उनमें से अधिकतर में ट्रांसमिशन मीडियम का किसी न किसी प्रकार से उपयोग होता है जैसे की मोबाइल, रेडियो, TV, कंप्यूटर नेटवर्क आदि।
उम्मीद है कि Transmission Medium in Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आप Transmission Medium पर लिखे गए इस लेख से संबंधित कोई सुझाव हमें देना चाहते हैं या कोई प्रश्न पूछना चाहते है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।
Leave a Reply